गांधी मैदान ही नहीं आसपास के इलाकों के चप्पे चप्पे की हो रही निगरानी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही लाइव मॉनिटरिंग
- by Manjesh Kumar
- 07-May-2026
- Views
पटना: कुछ ही देर बाद राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। शपथग्रहण समारोह को लेकर पूरे पटना को सजाया गया है वहीं गांधी मैदान में सुरक्षा की व्यापक तैयारी की गई है। एक तरफ जहां SPG के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है तो दूसरी तरफ पूरे मैदान कर तीसरी आंख से भी नजर रखी जाएगी। गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित की गई है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से पूरे मैदान की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी और रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए गांधी मैदान के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लाइव मॉनिटरिंग इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से निगरानी की जा रही है। पटना स्मार्ट सिटी की टीम, तकनीकी विशेषज्ञ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आईसीसीसी से पूरे आयोजन की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि सुरक्षा एवं व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड और LED स्क्रीन पर भी शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
बता दें कि राजधानी पटना में आज सम्राट कैबिनेट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को आज गांधी मैदान में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत देश भर के NDA के कई अन्य नेता और मंत्री शामिल होंगे। शपथग्रहण से पहले पीएम मोदी एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक एक रोड शो भी करेंगे।


Post a comment