डॉ अजय कुमार पासवान और गुंजन पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर बिहार कांग्रेस में खुशी की लहर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने दी बधाई
- by Manjesh Kumar
- 20-Nov-2026
- Views
पटना: बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान तथा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में खुशी की लहर है। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ अजय कुमार पासवान और गुंजन पटेल को राष्ट्रीय सचिव बनाया जाना पूरे बिहार प्रदेश कांग्रेस के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह बिहार के नेताओं की संगठनात्मक क्षमता, मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम है। इससे बिहार में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। बधाई देने वाले नेताओं में असितनाथ तिवारी, पंकज यादव , ज्ञान रंजन, अमित कुमार, डॉ अमन कुमार, मृणाल अनामय, आशीष कुमार ,नदीम अंसारी, निधि पाण्डेय, सामंत प्रधान, डॉ परवेज, राकेश मुन्ना, दीपक पटेल, प्रमुख है।


Post a comment