कांग्रेस ने पार्टी के 33 नेताओं के विरुद्ध की बड़ी कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जारी किया
- by Manjesh Kumar
- 11-Sep-2026
- Views
पटना: बड़ी खबर बिहार के राजनीतिक जगत से है जहां कांग्रेस ने अपने 33 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने बिहार के 33 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। नोटिस में पार्टी ने नेताओं को चेतावनी भी दी है कि अगर जवाब नहीं दिया या संतोषजनक नहीं रहा तो फिर एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के अनुसार इन नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने बिहार प्रदेश कमिटी के नेतृत्व के विरुद्ध बीते 8 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन में शामिल थे। अब पार्टी ने कारण बताओ नोटिस के जरिए सवाल पूछा है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण था।
कांग्रेस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले में 5 नेताओं पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इन नेताओं में आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राज कुमार राजन, पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव वसी अख्तर और राहुल मिश्रा शामिल हैं। अब कांग्रेस ने पार्टी नेताओं का विरोध करने के आरोप में 33 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इन नेताओं को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
- पूर्व विधायक अनिल सिंह, चंडी, नालंदा
- पूर्व विधायक पूनम देवी, पटना
- पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी
- पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जमाल अहमद भल्लू, नालंदा
- पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव नागेंद्र पासवान विकल, पटना
- पूर्व जिला अध्यक्ष शौकत अली, गोपालगंज
- विधूशेखर पांडेय, सिवान
- भारत भूषण दूबे, बेतिया, प चंपारण
- सत्येंद्र यादव, मधेपुरा
- अनिल सिहां, अररिया
- मृतुंजय सिंह, औरंगाबाद
- शैलेंद्र दूबे, औरंगाबाद
- राकेश सिंह (पप्पू), (सभी पूर्व जिला अध्यक्ष), औरंगाबाद
- वरीय कांग्रेस नेता शशिकांत तिवारी, पटना
- मो इर्फानुल हक़, औरंगाबाद
- नरेन्द्र सिंह अम्बा, औरंगाबाद
- कामरान शेख, नौतन, प चंपारण
- विनय शाही, बेतिया, प चंपारण
- अबूल कलाम जौहरी, बेतिया, प चंपारण
- धीरेंद्र कुमार सिंह,
- राजीव कुमार मुन्ना, नालंदा
- राज छविराज, पोस्टल पार्क, पटना
- रमेश सिंह,
- अविनाश कुमार सिंह, पटना
- शारीफ रंगरेज, पटनासिटी
- बुद्धदेव प्रसाद यादव,
- रियाज अली,
- ई युवराज गौरव
- उमाशंकर पांडेय, बक्सर
- किशोर कुमार , नालंदा
- संतोष श्रीवास्तव, सेवादल
- मनोज मेहता, पटना सिटी
- मो मुराद आलम, कुटुम्बा, औरंगाबाद


Post a comment