बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को आगमन को लेकर कांग्रेसियों ने तैयारी में जुटी

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगूसराय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष  अखिलेश प्रसाद सिंह 6 सितंबर को बेगूसराय आगमन को लेकर सदर प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का  एक बैठक किया गया जिसमें कार्यक्रम प्रभारी डॉ रजनीश कुमार सिंह अधिवक्ता के निर्देशन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम प्रभारी सह अधिवक्ता डॉ रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 6 सितंबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बेगूसराय आगमन होने जा रहा है। इस मौके पर अभी से ही तैयारियां जोरों पर है। हजारों की संख्या में कांग्रेस के ऊर्जावान कार्यकर्ता राजेन्द्र सेतु सिमरिया पुल से जीरो माईल दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शहर में प्रवेश होगी इसके लिए जगह जगह पोस्टर-बैनर और बड़े बड़े लगाए जाने की तैयारी है। उन्होंने कहां की हम सब को मिलकर प्रदेश अध्यक्ष  को भव्य स्वागत किया जायेगा सभी को अभी से ही लग जाना है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीकांत राय, कमल किशोर पोद्दार, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व जिला महासचिव सावर कुमार,कमर अंसारी, सुधीर मिश्रा, राघव कुमार,गौतम कुमार, मन्नू भारती, डाबर खान, भासो राय,मो कुदुस,मो असगर,मो शमीम,सुधीर राय, सुरेंद्र महतो,सुधीर सिंह, रणधीर मिश्रा, शंभू सिंह, अनिल सिंह, सुबोध सिंह, अशोक सिंह, रामाशीष साह आदि दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment