पूर्णिया में पुलिस की सक्रियता ने बचाए 5 लाख रुपए, साइबर ठगी के रूपये पीड़ित को किया वापस

पूर्णिया: बिहार समेत पूरे देश में इन दिनों साइबर फ्रॉड बड़े स्तर पर जारी है। हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पूर्णिया जिले में एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने लगभग चार लाख 89 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाना में इसका शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता से जांच करते हुए ठगी के शिकार व्यक्ति का रुपया वापस करा दिया।

बताया जा रहा है कि सहियक खजांची थाना के माधोपाड़ा इकबाल नगर निवासी जफर अहमद के पुत्र आफताब अहमद खान को फेसबुक के माध्यम से अज्ञात साइबर अपराधी ने कार वाशिंग मशीन के नाम पर चार लाख 89 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया। साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस पर संज्ञान लिया से पीड़ित को 4 लाख 89 हजार रुपया वापस कराया।

साइबर डीएसपी चंदन ठाकुर ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान नंबर का काल नहीं उठाएं। यदि कोई अनजान लिंक भेजा जाय तो उस पर क्लिक नहीं करें। इसके अलावा किसी तरह के लोभ लालच या प्रलोभन दिये जाने वाले नंबर या एपीके फाइल पर क्लिक करने से बचें।

  

Related Articles

Post a comment