भागलपुर में दिनदहाड़े बैंक के सामने रिटायर्ड रेलकर्मी से लूटपाट, हथियार का भय दिखा 50 हजार ले भागे बदमाश
- by Manjesh Kumar
- 02-Sep-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने पॉश इलाके में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इसके साथ ही अपराधियों ने पुलिस को भी चुनौती दी है। मामला जोगसर थाना इलाके के बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप की है। जहां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से 50 हजार रुपये निकाल कर जा रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी 75 वर्षीय बुजुर्ग के पीठ पर हथियार सटाकर पैसे की छिनतई कर ली गई है। हेलमेट पहनकर आये अपराधियों ने बैंक के मुख्य गेट के समीप वारदात को अंजाम दिया है जोग्सर पुलिस ने घटना को अंजाम दिया है।
लालबाग निवासी के बी ठाकुर ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाली, लेकिन इतनी बड़ी बिल्डिंग जहां बैंक, एलआईसी ऑफिस समेत कई क्लिनिक हैं, वहाँ एक भी सीसीटीवी कैमरे न होना भी बड़ा सवाल है। साथ ही सवाल पुलिस की गश्ती का और पुलिस के दावे का भी है जो प्रशासन कहती है कि हम क्राइम कंट्रोल के लिए लगतार कार्य कर रहे है। उस प्रशासन के नाक के नीचे बीच शहर में दिनदहाड़े हथियार दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया जाता है और पुलिस कार्रवाई की बात करती है।


Post a comment