जेल से छूटते ही आपराधिक घटना अंजाम देना कर दिया शुरु, चोरी के पीड़ित ने ग्रामीण पर हीं लगाए आरोप
- by Manjesh Kumar
- 22-Sep-2026
- Views
शेखपुरा: जिले में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने एक ही दुकान को तीसरी बार निशाना बनाया है। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद-बेलछी मोड़ के समीप की है। यहां एक बेल्डिंग दुकान में चोरी कर चोरों ने लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार गोरे कुमार ने अरियरी थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही दो युवकों रोहित और मोहित पर चोरी का आरोप लगाया है। दुकानदार का कहना है कि दोनों युवक पहले भी उसकी दुकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरी के एक मामले में दोनों आरोपी कुछ समय पहले जेल गए थे और हाल ही में जेल से बाहर आए हैं।
पीड़ित के अनुसार, जेल से बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद दोबारा उसकी दुकान को निशाना बनाया गया। तीसरी बार हुई चोरी से दुकानदार में काफी आक्रोश है। आरोप है कि बदमाशों ने दुकान से लाखों रुपये मूल्य के बेल्डिंग उपकरण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आवेदन के आधार पर आरोपों की जांच करते हुए चोरी में शामिल लोगों की पहचान और सामान बरामदगी का प्रयास कर रही है।


Post a comment