मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में दिया आवेदन
- by Manjesh Kumar
- 27-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रविवार को मनियारी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि घटना शनिवार की रात करीब 8 बजे की है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित पोखर के बथान पर फोन लेकर अपनी दादी से रिश्तेदार से बात करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर पड़ोसी वार्ड सदस्य ने उसे कथित तौर पर जबरदस्ती झाड़ी की ओर ले जाने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान रास्ते से एक व्यक्ति को आते देखकर आरोपित ने उसे छोड़ दिया।
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आरोपित के घर पूछताछ के लिए पहुंचे, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। मामले में पीड़िता की ओर से रविवार को मनियारी थाना में लिखित शिकायत दी गई है। वहीं, एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेष ग्यानी ने बताया कि पीड़िता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। घटना का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।


Post a comment