बिहार को नेपाल न बनाए सरकार लोकतांत्रिक तरीके से करे समाधान, CPI महासचिव ने...
- by Manjesh Kumar
- 23-May-2026
- Views
पटना: राजधानी पटना में स्थित IMA हॉल के सभागार में शनिवार को भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जम कर तीखे हमले किए। उन्होंने बिहार में बीते दिनों प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठी चार्ज पर भी सवाल उठाए। दीपांकर भट्टाचार्य ने 'एकजुट रहें, न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करें' का आह्वान किया।
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों से संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। बिहार के नौजवान गहरे असंतोष में हैं और बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है। भाजपा कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे नौजवानों पर लाठीचार्ज को उन्होंने इसी दमन का प्रमाण बताया। उनका कहना था कि लाठी-डंडे का सहारा छोड़कर लोकतांत्रिक तरीके से समाधान निकाला जाना चाहिए और 'बिहार को नेपाल नहीं बनायें'। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में गरीबों और महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ गया है और BPSC अभ्यर्थियों की भी नहीं सुनी जा रही।
सीपीआईएमएल ने बदलो बिहार यात्रा निकाली जिसका मकसद उन गरीब लोगों की आवाज उठाना है जिनकी सुनवाई नहीं हो रही। दीपांकर ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया और SIR प्रक्रिया भाजपा को लाभ पहुंचाने की कवायद है। वोट के अधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने की बात उन्होंने कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में माले राज्य सचिव कुणाल, पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, एमएलसी शशि यादव, शिवप्रकाश रंजन, कयामुद्दीन अंसारी और अभ्युदय मौजूद थे।


Post a comment