सोशल मीडिया पर जमीनी विवाद को लेकर हथियारों का प्रदर्शन!



पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया गया,  जिसमें जमीनी विवाद को लेकर भूमाफियाओं द्वारा हथियारो का प्रदर्शन करते हुए देखा जा रहा है, मामला पटना के दीघा थाना अंतर्गत मिथिला कॉलोनी के आम बगीचे का है जहाँ जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में ही उलझ गए, इसके बाद एक पक्ष के द्वारा उक्त जमीन पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों को डराया और धमकाया जा रहा था। इधर इस पूरे मामले पर उक्त जमीन के खरीदार और दवा कारोबारी राजेश वर्मा का कहना है कि वह जमीन हमने कई बरसों पहले खरीदा था और जब उक्त जमीन पर हम काम करवाने गए तो आज अशोक राय पुत्र जनक राय दीघ के निवासी,  डिंपी चौधरी, राजा बाबू, शिवजी सिंह, मंटू राय पुत्र स्वर्गीय सुदामा राय मुन्ना राय पुत्र स्वर्गीय सुदामा राय, टुनटुन यादव जो कि बेउर थाना अंतर्गत बाईपास के रहने वाले हैं। लगभग 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ हमारे जमीन पर आए और हथियारों से लैस होकर हम लोगों को धमकी दिया कि इस जमीन से हट जाओ नहीं तो खून खराब कर देंगे। इस मामले में जो भी सामने आएगा उसे मारना होगा. राजेश वर्मा ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर हम दीघा थाने में आए हैं और लिखित आवेदन दिए हैं हालांकि पूरे मामले पर  बात करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था 2 पटना दिव्यांजलि जायसवाल ने कहा कि आज दिनांक 19.05.26 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक जमीनी विवाद के दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा था। उक्त वीडियो का सत्यापन किया गया, जिसमें पाया गया कि यह मामला दीघा थानांतर्गत मिथिला कॉलोनी के पास स्थित एक विवादित प्लॉट से संबंधित है, जिसको लेकर लगभग 20-25 वर्षों से विवाद चल रहा है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग वहां एकत्रित हुए थे। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही, हथियार प्रदर्शन के संबंध में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया जा रहा है। खैर इस पूरे मामले में क्या होता है यह तो जांच का विषय है, अगर आज दीघा की पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं करती तो जमीनी विवाद को लेकर आज एक बड़ी वारदात की संभावना खड़ी हो सकती थी!

  

Related Articles

Post a comment