बेगूसराय में आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता की बैठक संपन्न,पार्टी का स्थापना 26 नवंबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर*


बेगूसराय में आम आदमी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिला प्रभारी शिवदयाल की अध्यक्षता में  पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए गांव के स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस पर 26 नबम्वर को जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी आर एन सिंह ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने पर तुली है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस धमंड़ी सरकार को केन्द्र की सत्ता से हटाने के लिए मिलकर काम करें। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शिवदयाल ने कहा कि देश बदलाव चाहता है। हमलोगों को बदलाव का वाहक बनना है। इसके लिये गांव के स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जागरुक करना है। बैठक को अविनव कुमार. अभिषेक जयसवाल.मो0 तौकीर  रामाश्रय पासवान.दिव्यरंजन.सिकंदर कुमार.मृत्युजय मिश्रा.सुधीर कुमार सिंह. राजेश कुमार.निरंजन कुमार सिंह. अमन कुमार. श्रीनाारायण यादव. विभा देवी.पूर्व अध्यक्ष मो0 सैफी.जितेन्द्र राय. कौशल किशोर सिंह. नवीन कुमार राय.सोनु कुमार.मो0 नेहाल.मो0 आविद ने संबोधित किया।

  

Related Articles

Post a comment