Bihar में अपराध करने की सजा अवश्य मिलेगी..., राजधानी पटना में पुलिस ने दो अपराधियों का किया एनकाउंटर

पटना: बिहार की पुलिस इन दिनों अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं करने के मूड में है। इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले भी साफ किया है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार से कंप्रोमाइज नहीं किया जायेगा और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी हाल ही में सीएम सम्राट ने राज्य के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया था कि राज्य में अब अपराधी को माला नहीं पहनाएं बल्कि उनकी फोटो पर माला पहनाना शुरू करें। इसी कड़ी में राजधानी पटना की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी का एनकाउंटर किया है।

राजधानी पटना की पुलिस और STF राजधानी से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के बधार में छापेमारी के लिए पहुंची थी जहां अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में पुलिस ने कुख्यात अपराधी विदेशिया उर्फ अमरेंद्रनौर पप्पू को गोली मारी जिससे दोनों जख्मी हो गए। घायल हालत में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने पटना एम्स में इलाज के लिए पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार STF और पटना पुलिस की विशेष टीम को अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। 

बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई रात करीब दो बजे हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। वहीं इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा। अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने के लिए “ऑपरेशन लंगड़ा” जारी रहेगा।

  

Related Articles

Post a comment