प्रभारी प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित ।



एक शिक्षक का संपूर्ण जीवनकाल सामाजिक कल्याण के लिए रहता है समर्पित। :- राजकुमार राय ,पूर्व विधायक 



समस्तीपुर(बिथान):- प्रखंड क्षेत्र में सोमवार  को राजकीय मध्य विद्यालय लरझाघाट के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार विमल  के सेवानिवृत होने पर उनका विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर  सभी शिक्षक तथा शिक्षक प्रतिनिधियों एवं आगंतुक गणमान्यों ने सेवानिवृत शिक्षक के लंबे कार्यकाल की सराहना की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मिथिला परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र, पाग,चादर,माला एवम भारतीय संविधान की पुस्तक के साथ उन्हें सम्मानित किया।विदाई सह सम्मान  समारोह के दौरान मौके पर मौजूद समस्तीपुर जिला जनता दल यूनाइटेड पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के  पूर्व  विधायक राजकुमार राय ने कहा की एक शिक्षक का संपूर्ण जीवन काल सामाजिक कल्याण के लिए रहता है समर्पित। वहीं बिथान प्रखंड की पूर्व प्रखंड प्रमुख बिभा देवी ने शिक्षा के मार्ग को सबसे बहुमूल्य मार्ग बताते हुए इस मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए एक शिक्षक की मार्गदर्शक के रूप में भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण बताया।अपने विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार विमल ने राजकीय मध्य विद्यालय लरझाघाट परिवार सहित स्थानीय गणमान्य लोगों एवम सभी शिक्षक साथियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों से अपने सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान  मिले अपार स्नेह व सम्मान के लिए उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद दिया। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार राय, पूर्व प्रखंड प्रमुख 

बिभा देवी, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय नेता रामचंद्र राय,बिथान प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, हसनपुर प्रखंड की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  डॉ.संगीता मिश्रा,सेवानिवृत शिक्षक रत्नेश्वर यादव,रामनारायण रही,कृष्णदेव कौशल,शिक्षक संघ नेता कुमार गौरव,प्रधानाध्यापक सिकंदर बिहारी,मुसहरु पंडित,पंकज कुमार,फुलेंद्र कुमार फुल,अशोक कुमार,संतोष कुमार ठाकुर,शिक्षिका शबाना खातून,रेणु कुमारी,अनिता कुमारी,नूतन कुमारी,पुष्पा कुमारी,संगीता कुमारी,पूनम कुमारी,एमडीएम प्रभारी लाल बाबू दास,जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर चौधरी निषाद, लोजपा(रामविलास) के प्रांतीय नेता सह  अधिवक्ता रंजीत यादव,

शिक्षक रमेश कुमार,नंदकिशोर यादव,विद्यानंद मुखिया, शशिकांत मिश्रा,चंदन कुमार समेत

 कई शिक्षक,शिक्षिका एवम गणमान्य लोग व विद्यालय के  छात्र छात्रा उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment