करण के लिए फरहीना ने तोड़ दी धर्म की दीवार : सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर बनी खुशबू
- by Raushan Pratyek Media
- 29-Aug-2023
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : किसी ने सच ही कहा है की जब प्यार परवान चढ़ता है तो सारी दुनिया से लरने को तैयार हो जाता है. चाहे दीवार धर्म की हो या मजहब की. ऐसा ही कुछ देखने को मिला मुजफ्फरपुर कोर्ट में, दरअसल कोर्ट में एक अनोखी प्रेम कहानी का मामला पहुंचा जहाँ प्रेम को पाने के लिए फरहिना ने धर्म की दीवार तोड़कर खुशबू बनकर करण नाम के युवक से शादी करने पर अड़ गई. मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने फरहिना खातून कोर्ट पहुंची और कहा कि वो करण से ही शादी करेंगी और उसके साथ ही रहेगी.
बताया गया की करण और फरहिना मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले है, तकरीबन डेढ़ साल पहले दोनों के बीच प्रेम हुआ और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया, लेकिन धर्म की दीवार दोनों की शादी में बाधा बनी तो फरहिना ने खुशबू बनकर करण के साथ मंदिर में शादी कर ली. उसके समाज के लोगों ने धर्म को लेकर सवाल उठाया तो उसने सीधे कहां कि वो हिन्दू बनेगी और करण के साथ रहेगी.


Post a comment