

पूर्व मुखिया बिहारी सिंह का निधन, पूर्व मंत्री ने जताया शोक
- by Raushan Pratyek Media
- 10-Jun-2024
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : प्रखर समाजसेवी एवं कांटी क्षेत्र के महरथा पंचयत के पूर्व मुखिया बिहारी सिंह का सोमवार को उनके पैतृक गांव भिमलपुर में निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भिमलपुर में हुआ, जहां पूर्व मंत्री अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक दल के कार्यकर्ता उनके शव यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दिया।
अपने शोक संदेश में पूर्व मंत्री श्री कुमार ने स्वर्गीय बिहारी सिंह को संघर्षील , जुझारू एवं जोड़ जुलम अन्याय के खिलाफ अनवरत लड़ाई लड़ने वाला इंसान बताते हुए कहा कि वे गरीबों के बड़े हीतैसी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुआ है। स्वर्गीय सिंह लगातार 22 वर्षों तक महरथा पंचायत के मुखिया के रूप में अपने दायित्व का सफल निर्वहन किया था । उनका राजनीतिक जीवन कम्युनिस्ट पार्टी से प्रारंभ हुआ था । बाद के दिनों में वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े ग ए थे । इस क्रम में वे जिला से प्रखंड स्तर तक विभिन्न पदों पर रहकर काम किया था। वे कांटी प्रखंड 20 शु्त्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के वरिष्ठ सदस्य भी थे.
स्वर्गीय सिंह शोक बैक करने वालों में सुमन कुमार सिंह , अंकेश ओझा, पैक्स अध्यक्ष मिट्ठू पांडे , कमलेश कुमार सिंह, रणधीर सिंह, शांतनु सत्यम तिवारी, राम सागर चौधरी, फैक्स अध्यक्ष अशोक ठाकुर , रंजीत चौधरी, प्रिंस शाही, मोहम्मद शममी, पूर्व मुखिया मोतिउर रहमान, रंजीत कुमार सिंह , पप्पू गुप्ता, संतोष शाही,ईदल साह , कृष्ण मोहन ठाकुर, अमर देव सिंह, सुरेश राय , अनिल पंडित मंकू पाठक आदि प्रमुख हैं।

Post a comment