गायघाट पश्चिमी मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह का किया अयोजन



Reporter/Rupesh Kumar 



 मुजफ्फरपुर : गायघाट भारतीय जनता पार्टी के गायघाट पश्चिमी मंडल द्वारा कमरथु में गायघाट विधानसभा के संयोजक अशोक सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह मनाया गया.


 कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह ने और संचालन भाजपा नेता राघवेन्द्र कुमार सिंह ने किया !उपस्थित कार्यकताओं ने दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अशोक सिंह ने पंडित दीनदयाल जी के एकात्म मानव वाद और अंत्योदय के लिए किए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला.


कार्यक्रम को मुख्य रूप से भाजपा नेता और गायघाट विधानसभा संयोजक अशोक सिंह ,भाजपा नेता राघवेन्द्र कुमार सिंह ,मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह ,राकेश रंजन चुन्नू ,जयकुमार सिंह ,रजनीश कुमार ,शिव धन सिंह ,सोनू सिंह ,पंजाबी महतो ,उमेश राम ,रामाशीष राम ने संबोधित किया.

  

Related Articles

Post a comment