और हवा में ही अटक गया मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, 7 मिनट के बाद पटना के लिए हुआ रवाना

वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को वैशाली के हाजीपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिले को कई सौगातें भी दी जिससे लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिल। इस बीच वहां लोगों की सांसे उस समय थम सी गई जब हाजीपुर से उड़ान भरते समय सीएम सम्राट का हेलीकॉप्टर करीब 7 मिनट तक एक ही क्षेत्र में मंडराता रहा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद सीएम सम्राट अपने हेलिकॉप्टर में बैठे और हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम से उड़ान भरते वक्त हवा में उठने के बाद हेलिकॉप्टर एक ही जगह पर थम सा गया।

हेलिकॉप्टर के हवा में एक ही जगह रुकने और मंडराने की वजह से मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया जबकि प्रशासनिक लोगों ने एहतियातन आमजन को पीछे हटाने लगे। करीब 7 मिनट तक हवा में हेलिकॉप्टर रहने के बाद फिर पटना के लिए रवाना हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने स्टेडियम से सामान्य रूप से उड़ान भरी, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय कुछ देर तक एक ही स्थान पर हवा में मंडराता रहा। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर हटाना शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बनी रही। करीब सात मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से उड़ान जारी रखी और पटना की ओर रवाना हो गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बाद में बताया कि पायलट को आगे की लोकेशन स्पष्ट नहीं मिल रही थी। इसी कारण हेलीकॉप्टर को कुछ समय तक हवा में होल्ड करना पड़ा। लोकेशन स्पष्ट होने के बाद उड़ान सामान्य रूप से जारी रखी गई।

  

Related Articles

Post a comment