बिहार STF और जिला पुलिस के संयुक्त करवाई में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले हथियार, ज्वैलरी के साथ कुख्यात अपराधी अपने दो सहयोगी के साथ गिरफ्तार।।


बिहार STF की विशेष टीम एवं सारण जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सारण जिला का वांछित अपराधी 1. रूपेश कुमार सिंह उर्फ काली सिंह पे० शंभू सिंह सा० दहियावा टोला टाडी प्रभुनाथनगर थाना मुफस्सिल जिला सारण 2. सिद्धू सिंह पे० जितेन्द्र सिंह सा० सताशी थाना इशुआपुर जिला सारण को मढ़ौरा (सारण) थाना क्षेत्र से छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र एवं अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मढ़ौरा थाना कांड सं0 189/25 दिनांक 27.03.2025 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 8 (सी) / 21 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर आभूषण व्यवसायी सागर सोनी पे० अजय कुमार सोनी सा० कटहरी बाग थाना नगर जिला सारण को नगर (सारण) थाना क्षेत्र स्थित उसके दुकान से लूट के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया है।उक्त अपराधकर्मियों द्वारा लूटे गए आभूषण को सागर सोनी के पास बेच दिया गया था।

बरामदगी :-1. पिस्टल - 01

2. जिन्दा कारतूस - 10

3. स्मैक - 19.20 ग्राम

4. सोना- 33.69 ग्राम

5. नगद राशि- 9200 रूपये

6. मोबाईल- 01

7. मोटरसाईकिल- 02

8.  उल्लेखनीय है कि उक्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध सारण जिला के विभिन्न थानों में लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है। अपराधकर्मी रूपेश कुमार सिंह उर्फ काली सिंह एवं सिद्धू सिंह के द्वारा सारण जिला अन्तर्गत लूट कारित से संबंधित विभिन्न दर्ज कांड निम्न प्रकार है:- मढ़ौरा थाना कांड सं0-186/25 (भेल्दी थाना क्षेत्र के निवासी पुष्पा कुमारी से हथियार के बल पर लूट), खैरा थाना कांड सं0-60/25 (खैरा थाना क्षेत्र की निवासी जीविका कर्मी से लूट), 61/25 (रिविलगंज थाना क्षेत्र के निवासी धर्मवीर कुमार गुप्ता से लूट), एकमा थाना कांड सं0-114/25 (मांझी थाना क्षेत्र के निवासी मानवेन्द्र कुमार तिवारी से छिनतई) एवं तरैया थाना कांड सं0-54/25 (बंधन बैंक के कर्मी से छिनतई)।।

  

Related Articles

Post a comment