बेगुसराय बखरी में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला का उद्घाटन


नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगूसराय जिले के बखरी प्रखण्ड क्षेत्र मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सात दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है।। मेले को आकर्षण बनाने5के लिए टेंट,पंडाल और रंग-बिरंगे बिजली की डेकोरेट किया गया है। वही श्री कृष्ण की बचपन की अद्भुत लीला को दर्शाया गया है।  मेले में श्रद्धालु घूम कर भगवान कृष्ण का दर्शन कर रहे हैं। मेला का उद्घाटन बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव के जीवन का सबसे सरल और सहज मार्ग उन्होंने दिखाया। श्री कृष्ण नीति की प्रयोगशाला थे। आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की जरुरत है। इस वृहत महोत्सव व मेले का अयोजन श्री बजरंग व्यामशाला, मक्खाचक के द्वारा किया गया है। इस मौके पर नगर परिषद की सभापति गीता कुशवाहा ने कहा कि भक्तों की पुकार पर श्री कृष्ण तुरंत कृपा करते हैं।सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल ने कहा कि श्री कृष्ण कर्मवाद के प्रबल समर्थक थे। उनकी गीता में कर्म तथा नीति का सर्वाधिक उल्लेख है। संचालन करते हुए सचिव राजीव नंदन ने कहा कि धर्म के व्यवहारिक स्वरूप को श्री कृष्ण ने अपने जीवन में चरितार्थ कर बताया है। इस मौके पर उप पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान,उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा, उप सभापति ज्ञानती देवी, राजू कुशवाहा, पंकज चौधरी आदि उपस्थिति थे। उदघाटन सत्र के बाद जागरण में  बंगाल के सिंगर धीरज सिंह राजपूत तथा उनकी टीम ने भजन तथा झांकी की शानदार प्रस्तुति दी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु रातभर झूमते रहे।इसके अलावा यहां प्रवचन, झुला, मीणा बाजार, मटका फोड़  जैसे कार्यक्रमों का भी अयोजन हो रहा है। मेले का समापन 13 सितंबर को किया जायेगा।

  

Related Articles

Post a comment