विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने का निर्देश 24 घंटे नियंत्रण कक्ष का हो संचालन - डीएम


जिला पदाधिकारी द्वारा अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत आपूर्ति पूर्णिया , कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पूर्वी तथा पश्चिमी के साथ जिले में विद्युत आपूर्ति में गुणवत्तापूर्ण सुधार को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने पूर्णिया जिले में विद्युत आपूर्ति में सुधार लाने तथा ग्रामीण इलाके में विद्युत आपूर्ति के सुधार में ज्यादा ध्यान देने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं के सुविधा तथा विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या के ससमय निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे चलाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा विद्युत आपूर्ति को बेहतर करने का सुझाव दिया गया जिससे उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवा प्रदान किया जा सके। अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति पूर्णिया द्वारा बताया गया की शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 22 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति पूर्णिया के द्वारा बताया गया की बायसी अनुमंडल क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कर लिया गया है। इसके लिए पूर्णिया फीडर स्थान पर दालकोला फीडर से बायसी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति किया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया की बोलान पावर सब स्टेशन सिंघिया  किशनगंज ग्रिड से जोड़ने के लिए 22KV का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। इससे अमौर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और भी बेहतर होगी।कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया पूर्वी के द्वारा बताया गया कि पूर्णिया जिले में अभी तक 22 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अमौर क्षेत्र मे पिछले तीन माह में 35 ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जबकि पूरे पूर्णिया में 63kva के 50 ट्रांसफार्मर का क्षमता विस्तार कर 100kva का लगाए गए। इसके कारण विद्युत आपूर्ति में सुधार आया है। लाइन बाजार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या का निराकरण करने के लिए बायफरकेशन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा विद्युत आपूर्ति में सुधार करने तथा प्रत्येक सप्ताह ब्लॉकवार विद्युत आपूर्ति का प्रतिदिन का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्णिया को दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment