IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार को फिर मिली राहत, अगली सुनवाई पर सबकी नजर...

नई दिल्ली: IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव एवं उनके परिवार को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को एक बार फिर सुनवाई टाल दी। अब इस मामले की सुनवाई 9 जून को होगी। इससे पहले 6 मई को इस मामले में सुनवाई हुई थी लेकिन उस दिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने पहले ही आरोप यह कर दिया है। अब कोर्ट की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

इस मामले में ED के आरोप और चार्जशीट पर कोर्ट ने पहले ही मान लिया है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए घोटाला की गई और इसमें कई आपराधिक षडयंत्र की भी बात कही है। अदालत ने पहले की सुनवाई में यह भी माना था कि कथित टेंडर घोटाले की साजिश लालू यादव की जानकारी में रची गई थी। कोर्ट के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप और आर्थिक लाभ पहुंचाने के आरोप गंभीर हैं। माना जा रहा है कि अब कोर्ट इस मामले में कानूनी कार्रवाई का आदेश जारी कर सकता है। 

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। माना जा रहा है कि 9 जून को आने वाला कोर्ट का आदेश आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय कर सकता है।

>यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान IRCTC के अंतर्गत आने वाले रांची और पुरी स्थित बीएनआर होटलों के टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, नियमों को नजरअंदाज कर सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को होटल संचालन का ठेका दिया गया। इसके बदले कथित तौर पर लालू परिवार को पटना में बेशकीमती जमीन दी गई। मामले में कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी।

  

Related Articles

Post a comment