जनजातीय समाज को भी मिले सरकारी योजनाओं का लाभ, कटिहार में जिला प्रशासन जागरूकता फैलाने के लिए...

कटिहार: कटिहार में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर जिले के 13 प्रखंडों में 18 मई से 25 मई तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत जनजातीय गरिमा उत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सभी विभागों और एसडीएम के साथ बैठक की। बैठक में अभियान के दौरान अलग-अलग सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां लोग अपनी समस्याएं अधिकारियों को बता सकेंगे और मौके पर ही समाधान करने की कोशिश होगी।

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान का मकसद दूरदराज के जनजातीय इलाकों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ना है। साथ ही जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपरा को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद और विशेष कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य जांच में सिकल सेल एनीमिया और टीबी जांच पर खास ध्यान रहेगा। वहीं जनजातीय लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के अनुभव भी लोगों के बीच साझा किए जाएंगे।

  

Related Articles

Post a comment