बिहार वापस आएंगी पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा, कहा 'यहां के लोग राजनीति को लेकर हैं काफी सजग...'
- by Manjesh Kumar
- 22-Jun-2026
- Views
पटना: बिहार में अपनी सेवा के दौरान हमेशा चर्चा में रहने वाली पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा एक बार चर्चा में हैं। इस बार वह बतौर आईपीएस नहीं बल्कि अपनी आगे की तैयारी को लेकर चर्चा में हैं। एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा ने न सिर्फ इस्तीफा देने का कारण बताया बल्कि यह भी बताया कि वह वापस बिहार आने की सोच रही हैं। पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा ने कहा कि बिहार में उन्हें काफी नाम और सम्मान मिला और वह बिहार के लिए भी कुछ करना चाहती हैं। काम्या मिश्रा ने कहा कि जब आप जमीन पर कुछ करते हैं तो फिर वापस में कुछ बेहतर ही मिलता है। काम्या मिश्रा ने कहा कि वह बिहार में एक स्कूल खोलना चाहती हैं। वहीं राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि मैं यह कभी नहीं कब सकती कि की काम कभी नहीं हो सकता है। अभी मैंने इस पर मजबूती से विचार नहीं किया है लेकिन अगर कभी इक्षा हुई तो फिर उस पार्टी से जुड़ेंगी जो देश के लिए अच्छा करने, राष्ट्र सुरक्षा और मेरी आईडियोलॉजी से मिलता जुलता हो से राजनीति में आ सकती हूं।
पूर्व आईपीएस काम्या मिश्रा ने इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं को लेकर कहा कि बिहार को अक्सर लोग बदनाम करने की कोशिश करते हैं। जबकि सच्चाई है कि मुझे काम करते समय किसी तरह का दबाव मेरे ऊपर नहीं था। लोग कहते हैं कि बिहार में राजनीतिक दबाव बनता है लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। कमरे में रहकर सरकार को कोसने से बेहतर है कि इसे ठीक करने के लिए राजनीति में आएं, पॉलिसी बनाने में हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि पॉवर इसलिए चाहिए कि समाज के लिए बेहतर करना है। पढ़े-लिखे लोगों की बिहार में बहुत कद्र है, भले राजनीति में न हो। बिहार के लोग राजनीति को लेकर काफी सजग रहते हैं। वे अपनी राजनीतिक विचार कभी नहीं छोड़ते हैं। काफी सोचकर राजनीतिक फैसला करते हैं।


Post a comment