कांटी विधायक ने सीएम को दिया मुजफ्फरपुर आने का आमंत्रण, विकास के कई मुद्दों पर भी की चर्चा

मुजफ्फरपुर: राज्य के पूर्व मंत्री व कांटी विधायक अजीत कुमार सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में मुलाकात की। इस दौरान विधायक अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री को कांटी आने का निमंत्रण दिया तथा उनसे कांटी के विकास से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए आगामी अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में कांटी आने की स्वीकृति दी। मुलाकात के दौरान अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री से कांटी थर्मल पावर में 500 मेगावाट का दो अतिरिक्त प्लांट लगाने हेतु केंद्र से अनुशंसा करने, कांटी तथा मड़वन को पश्चिमी अनुमंडल से हटकर पूर्वी अनुमंडल में जोड़ने ,कांटी क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़कों को जनहित में पीडब्ल्यूडी से अधिग्रहण करा कर निर्माण कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने विधायक की सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद विधायक विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के कांटी दौर के क्रम में कांटी स्थित गया चौधरी वाचनालय में लगे प्रतिमा का उनके द्वारा अनावरण किया जाएगा एवं अनावरण के उपरांत कांटी हाई स्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment