कटिहार : मनसाही में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान।

कटिहार/ मनसाही से प्रत्येक न्यूज के लिए सोनी कुमारी की रिपोर्ट।


कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड क्षेत्र के भेरमारा पंचायत के अंतर्गत बूथ संख्या 53 में हरिप्रसाद गांव के अंतर्गत अनुसूचित जाति के गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया. जनसंपर्क अभियान के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार एमएलसी अशोक अग्रवाल एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी चंद्र भूषण ठाकुर भी उपस्थित रहे। जनसंपर्क अभियान के दौरान एमएलसी अशोक अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों से मिलकर समस्या से अवगत हुए एवं सरकार के द्वारा मिलने वाली लाभ के बारे में भी लोगों को खुलकर जानकारी दी.साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नव वर्ष सत्ता में पूरा होने के साथ आम लोगों को उनके द्वारा दिए गए लाभ के बारे में भी जानकारी दी। एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित लोगों के बीच पार्टी की ओर से खाने का भी प्रबंध किया गया था। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक झा, अमित कुमार शाह ,कमल किशोर शाह, छोटू कुमार गोस्वामी,सरोज पासवान, विनोद पंडित, सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment