कटिहार : चैती छठ पूजा को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दे छठ व्रती महिलाएं सुख शांति की कामना की

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट

कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सरपंच अमीत कुमार के आश्रमटोला आवास पर छठ घाट में लोक एवं आस्था का महापर्व  चैती छठ पूजा में 36 घंटा का निर्जला उपवास कर  व्रती महिलाएं मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को फल फूल प्रसाद से भरे सूप के समक्ष दूध गंगा जल का अर्ध्य देकर निष्ठा के साथ आराधना की . काफी संख्या में जुटे घर के छठ घाट में नीतेश चौरसिया ,  छोटू चौधरी  , काजू सहित छठ व्रती महिलाएं एवं ग्रामीण ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर उपासना की . बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देकर चैती छठ पूजा का समापन होगा .

  

Related Articles

Post a comment