

कटिहार : आधी आबादी ने देश को दी है शक्ति . महिला सशक्त देश विकसित - मुख्य पार्षद
- by Raushan Pratyek Media
- 09-Mar-2024
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट .
कटिहार जिलान्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर नगर पंचायत बरारी में मुख्य पार्षद बबीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम मे मुख्य पार्षद बबीता ने बताया आज महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर सशक्त महिला होने का प्रमाण दे रही हैं. महिलाएं मुखिया, समिति , वार्ड ,प्रमुख हीं नहीं चाँद तक पहुंच चुकी हैं. मुख्य पार्षद ने बताया कि नगर पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने पर बिंची देवी , रेखा देवी , शांति देवी , निशा कुमारी , पिंकी देवी , चम्पा देवी , सुलेखा देवी , बिजली देवी ,रिता देवी , पिंकी देवी को बेहतर कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र के साथ अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर दस महिला को सम्मानित किया गया. साथ हीं हौसला अफजाई की गई. महिला दिवस कार्यक्रम में प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल , उपमुख्य पार्षद अमन कुमार , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ हिटलर यादव , वार्ड पार्षद नाजनी बेगम , राजू , अनिता देवी , जीतन यादव , साहेरा खातुन , मैमूर आलम , अर्जुन मंडल , आशिक , रिंकी देवी , बमभोल ' रामनाथ चौधरी , पिंटू चौधरी , राजेन्द्र कुडैल , राधिका देवी , दीपक कुमार प्रदीप , पार्वती देवी , राजकुमार राय आदि मौजूद रहे.

Post a comment