कटिहार में बीती रात तेज आंधी तूफान ने मचाया कहर, कई पेड़ और बिजली के पोल गिरे

कटिहार: शनिवार की देर रात कटिहार में तेज आंधी और बारिश जम कर कहर ढाया। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन नुकसान काफी हुआ है। शनिवार देर रात कटिहार में हुई तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों कर पेड़ गिर गए तो कई जगहों पर बिजली के पोल और तार भी टूट कर गिरे। शहर के  मिरचाईबाड़ी इलाके में वर्षों पुराना एक विशाल पेड़ तेज तूफान के कारण सड़क के बीचों-बीच गिर पड़ा। पेड़ गिरने के दौरान बिजली के तार भी उसकी चपेट में आ गए, जिससे कई जगह तार टूटकर जमीन पर बिखर गए। इसी दौरान एक ट्रांसफार्मर का पोल भी गिर पड़ा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहां ट्रांसफार्मर गिरा वहां कई बाइक खड़ी थीं। ट्रांसफार्मर सीधे एक बुलेट और एक स्कूटी पर गिर पड़ा, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं तेज हवाओं के कारण कई घरों के टिन और शेड उड़ गए तथा छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा। तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने और ट्रांसफार्मर गिरने से शहर की बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। आधे घंटे के इस तूफान ने पूरे शहर में दहशत और नुकसान का मंजर छोड़ दिया।

  

Related Articles

Post a comment