

कटिहार : एक दिवसीय मछली पालन की प्रशिक्षण हुई आयोजित।
- by Raushan Pratyek Media
- 18-Aug-2023
- Views
कटिहार/ मनसाही से प्रत्येक न्यूज के लिए सोनी कुमारी की रिपोर्ट।
कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन में शुक्रवार को आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सर्व सेवा समिति संस्था के द्वारा एक दिवसीय मत्स्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मछली पालन की विभिन्न तरह की जानकारी दी गई। तथा मत्स्य विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जिसमें जिला मत्स्य विभाग के मत्स्य अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा एफडीओ दीपा कुमारी एफडीओ पूजा कुमारी एवं अरुण कुमार उपस्थित होकर प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित लोगों को जानकारी दिए साथ ही आईटीसी एवं सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से अंकित कुमार डीसी मनीष कुमार एफसी एवं सरोज कुमार उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित किया गया।

Post a comment