कटिहार : एसआई यमुना प्रसाद की सेवानिवृति पर थाना परिवार ने भावभीनी दी विदाई. काफी कुछ सिखने का अवसर मिला - थानाध्यक्ष

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट .


कटिहार जिलान्तर्गत बरारी थाना के वरिय अनुभवी विवेकशील पुलिस अधिकारी यमुना प्रसाद की सेवानिवृति पर 28 फरवरी को देर संध्या थानाध्यक्ष सुमेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस परिवार द्वारा  आयोजित भव्य विदाई  समारोह में केक काटकर दी गई विदाई . थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुभवी , कार्यकुशलता के धनी , सरल , विवेक पूर्ण निर्णय लेने वाले अविभावक समान एसआई यमुना प्रसाद ने अपनी पुलिस सेवा काल का स्वर्णिम समय पूरा कर कनिय एवं वरिय को को संदेश दिया है . बरारी थाना परिवार उनकी दो वर्षों के  सेवा काल को हमेशा संजोये रखेगी . वहीं सेवानिवृत पुअनि यमुना प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाना एक परिवार है जहाँ नेतृत्व कर्ता को हमेशा अपने सभी सह कर्मी के साथ परिवार जैसा व्यवहार करना ही मूलमंत्र है जो आप सबो के स्नेह से अपनी सेवा पूरा करने में सफल रहा . थानाध्यक्ष , अपर थानाध्यक्ष सहित थाना पुलिस  परिवार ने अंगवस्त्र बुके बैग सहित सम्मान देकर यमुना प्रसाद एवं उनकी पत्नी की विदाई की  .  बताया जाता है कि यमुना 1988 में बिहार पुलिस सेवा में आये . ग्रामीण क्षेत्र का 6 थाना एवं दर्जनों शहरी थाना में योगदान देकर बेहतर पुलिसिंग की सेवा प्रदान की . बरारी थाना में दो वर्षों का कार्यकाल रहा . एसआई की विदाई समारोह में  थानाध्यक्ष सुमेश कुमार , अपर थानाध्यक्ष छोटू कुमार , प्रियंका कुमारी , विद्या चक्रवर्ती , वरिष्ठ पत्रकार हरजीत सिंह सोडी , अंजली कुमारी , खजांची प्रसाद , श्रवण कुमार , सज्जन कुमार , आरपी यादव ,मृत्युंजय कुमार , जयप्रकाश सिंह , आलोक कुमार , अमन कुमार , शिवपूजन , शंकर पासवान , अभय सिंह सहित थाना के पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी आदि मौजूद रहे .

  

Related Articles

Post a comment