

कटिहार : कुशवाहा समाज के मत के बिखराव को रोकने की जरूरत
- by Raushan Pratyek Media
- 22-Aug-2023
- Views
कुशवाहा समाज सदस्यों ने कटिहार जिले के कोढा प्रखंड के गेड़ाबाडी के निरूपा सदन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता निरूपा कुमारी ने की। मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह पूर्व प्रंखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आज के दौर में कुशवाहा समाज के लोगों की एकजुटता बहुत आवश्यक है। कुशवाहा समाज बहुत खेमा में बंटे हैं। उनको एक करने की आवश्यकता है और कुशवाहा समाज के लोगों के मतों के बिखराव को रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए तभी कुशवाहा समाज के लोगों का विकास हो सकता है। इस बैठक में तारांनद सिंह को कुशवाहा समाज का संयोजक बनाया गया है और इसकी अगली बैठक 01 अक्टूबर 2023 को शिशिया गांव में आयोजित की जायेगी। साथ ही साथ कोढा विधानसभा के लिए नये सिरे से परिसीमन के लिए प्रयास करना चाहिए इसके लिए सभी ने सहमति जताई है। कोढा विधानसभा लम्बे समय से कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी आरक्षित रहने के कारण कोई कुशवाहा समाज के व्यक्ति चुनाव नही लड़ पाये हैं। इसके लिए प्रयास करना चाहिए। इस बैठक में मनोज कुमार सिंह, निरूपा कुमारी तारांनद सिंह, दिगम्बर प्रसाद, रवि कुमार, विनय कुमार सिंह, अनमोल कुमार सिंह, रमन कुमार, शैलेंद्र कुमार जयप्रकाश राहुल कुमार, वीर नारायण सिंह शामिल हुए।

Post a comment