खान सर के बॉडीगार्ड ने की थी फायरिंग? पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, हथियार भी किए जब्त

पटना: राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग पर हमला का मामला ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। गुरुवार को अचानक पटना पुलिस खान सर के कोचिंग पर पहुंची और उनके दोनों सिक्योरिटी गार्ड को पूछताछ के लिए थाना ले आई। इस दौरान पुलिस ने उनके हथियार भी जांच के लिए जब्त कर लिए। अब जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने खान सर के दोनों गार्ड प्रदीप और तालेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग खान सर के बॉडीगार्ड ने ही की थी।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है। गार्डों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की नजर खान सर पर भी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने उनके कोचिंग संस्थान पहुंचकर भी पूछताछ की है। सूत्रों का दावा है कि फैजल खान से भी मामले को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों गार्डों ने फायरिंग से जुड़ी बात स्वीकार कर ली है।

  

Related Articles

Post a comment