भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण का किया शिलान्यास

पूर्णिया: बिहार सरकार की भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कसबा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण का 16 करोड़ 62 लाख 10 हजार रुपये की लागत से प्रखंड सह अंचल कार्य का शिलान्यास किया इस मौके पर कसबा के विधायक नीतेश कुमार सिंह भी भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं सरल और सम्मानजनक तरीके से उपलब्ध हों। नए भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों के निष्पादन में काफी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह भवन कसबा में विकास की एक झांकी है। अभी विकास की मंजिल को छूना बांकी है। मंत्री ने कहा कि कसबा लगातार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह नया भवन क्षेत्र की जनता को एक ही परिसर में बेहतर एवं सुगम सरकारी सेवाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कसबा सहित पूरे पूर्णियाँ के सर्वांगीण एवं समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर कसबा विधायक नीतेश कुमार सिंह ने कहा कि यह भवन कसबा की जनता के लंबे समय से जुड़े सपनों को साकार करेगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी, लोगों का समय बचेगा और सरकारी सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी है और आने वाले समय में कसबा को कई और विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी। कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जदयू० प्रकाश कुमार सिंह,महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार प्रदेश महासचिव जदयू० आशीष कुमार बब्बू, प्रवीण कुमार दास, मो० हसमत राही, सुमन झा, संजय मिर्धा, बमबम साह समेत भवन निर्माण विभाग के अभियंता उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment