राजू कुमार मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर जिम्मेदारी में जदयू परिवार साथ खड़ा है – लेशी सिंह
- by Manjesh Kumar
- 22-May-2026
- Views
पूर्णिया: युवा जनता दल यूनाइटेड के निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय राजू कुमार मंडल के परिजनों एवं उनकी बच्ची के पढ़ाई एवं उज्जवल भविष्य एवं आगे की देखभाल के उद्देश्य से बिहार सरकार में भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने पार्टी की तरफ से 5 लाख रूपये की फिक्स्ड डिपोजिट संबंधित कागजात सौपा। मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय राजू कुमार मंडल ने पूर्णिया युवा जदयू प्रकोष्ठ में रहते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका कार्यकर्ता जीवन सादगी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है | उन्होंने भावुक भरें स्वरों में कहा कि स्वर्गीय राजू कुमार मंडल ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक था, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि राजू कुमार मंडल ने पार्टी और संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनका समर्पण, संघर्ष और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार हमेशा याद रखा जाएगा। जदयू परिवार उनके बच्चों के सपनों को कभी टूटने नहीं देगी। मंत्री ने कहा कि यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि जदयू परिवार की भावनात्मक प्रतिबद्धता है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है। दुख की इस घड़ी में राजू कुमार मंडल का परिवार अकेला नहीं है, पूरा जदयू परिवार उनके परिजनों साथ मजबूती से खड़ा है । आगे भी स्व राजू मंडल के परिवार को जो भी जरूरत होगी, जदयू परिवार हर समय साथ रहेगा और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व में भी मंत्री लेशी सिंह ने घटना उपरांत स्व राजू मंडल के परिजनों को अपने निजी कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की थी। इस दौरान मंत्री लेशी सिंह के साथ जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, प्रवीण कुमार दास मुन्ना, मनोज पासवान, रंजीत पासवान सतेन्द्र सिंह, भोला चौधरी, मनोज चौधरी, अमरेश सिंह, सुबोध मेहता, गोपाल ठाकुर, कुणाल कुमार, मंटू कुशवाहा, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Post a comment