लोजपा(रा.)प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक



लोकनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजू तिवारी एवं चुनाव अभियान प्रमुख सह प्रदेश कोसाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक के द्वारा आज पुर्णिया टैक्सी स्टैंड स्थित अंबेदकर सदन में प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक ज़िलाध्यक्ष सौरभ झा की अध्यक्षता में की गयी। सर्वप्रथम स्व.रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहाँ सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,लोजपा(रामविलास) के ज़िला एवं प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी,सभी प्रखंडो के प्रखंड अध्यक्ष सहित महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपसबों के समपर्ण ओर मेहनत एवं पार्टी के कुशल नीती ओर विचारों के कारण लोकसभा में हमारा प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा हैं।और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हम उसी तरह  सभी सीटों पर कामयाब होंगे। पार्टी सभी जिलों में अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हुए हर ज़िले में अपना एक-एक प्रत्याशी उतारेगी। पुर्णिया ज़िले में हम दो से तीन विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी देने का प्रस्ताव रखेंगे। लोजपा(रा.)अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को तरहीज देगी। हम युवा एवं महिलाओं को बिहार के विकास के लिये आगे बढ़ाएंगे।सभी कार्यकर्ता आज से ही चुनाव की तैयारी में लग जाये ओर अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी को ओर मजबूत कर एनडीए के भारी जीत के लिये लग जाये। आगामी 2025 के चुनाव में एनडीए 200 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहीं हैं।ओर किन कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाए इस पर विचार करने के लिये ही वो यहाँ आये हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता बैजनाथ सिंह, पूर्व प्रत्याशी योगेंद्र शाह, जिला प्रभारी मनोज पोद्दार,एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रवीण पासवान, युवा जिला अध्यक्ष प्रशान्त झा, छात्र जिला अध्यक्ष सुमित झा,जिला प्रधान महासचिव पवन पासवान ,जिला महासचिव मुरली पासवान ,जिला महासचिव विवेक कुमार लाठ(सोनू), जिला उपाध्यक्ष चंद्र किशोर यादव, जिला महासचिव मुकेश झा, जिला महासचिव अनिल सिंह ,ज़िला सचिव रंजीत कुमार साह,पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण दास, महिला जिला अध्यक्ष कंचन देवी पासवान,जिला उपाध्यक्ष अनिल भारती ,सिंकु साह ,युवा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार , धमदहा प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार ,के नगर प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ यादव, भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह, वैसा प्रखंड अध्यक्ष सहजाद आलम , अमौर  प्रखंड अध्यक्ष माणिक यादव , बिकोठी प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान,अमौर विधानसभा अध्यक्ष तनवीर आलम ,रंजीत कुमार शाह ,सूरज पासवान, युवा नेता समरजीत सिंह, राजेश मिश्रा ने विचार व्यक्त किये।जबकि मंच संचालन ज़िलासचिव  सर्वेश कुमार साह ने किया।

  

Related Articles

Post a comment