मधुबनी-राष्ट्रीय लोक जनता दल आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष बने नितीश कुशवाहा,कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर


किशोर क़ुमार ब्यूरो 


मधुबनी-राष्ट्रीय लोक जनता दल के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रोशन राजा ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी में मधुबनी जिला हरलाखी प्रखंड निवासी नितीश कुशवाहा को आईटी सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी होते ही जिले के रालोजद कार्यकर्ताओं में खुशी कि लहर दौड़ गई। रालोजद आइटी सेल के जिला अध्यक्ष संजीत कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने नितीश कुशवाहा जी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मिथिलांचल के धरती का सम्मान बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में नितीश कुशवाहा का युवाओं से गहरा लगाव हैं। वही नीतीश कुशवाहा ने अपने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में हमें जो जिम्मेदारी दी हैं उन्हें बखूबी निभाने का काम करूंगा और पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का जो कार्य हैं उन्हें में दिन और रात एक कर पहुंचाने का काम करूंगा!प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष रंजीत कामत, प्रदेश महासचिव डॉ संतोष सिंह कुशवाहा ,प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार महतो ,युवा नेता मनीष सिंह ,युवा प्रवक्ता राम सागर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, बैजनाथ मेहता गंगा प्रसाद ,रोशन कुशवाहा ,सचिन कुमार रंजीत कुमार अमजद खान प्रवीण कुमार राम पंचू कुमार सादा अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया!

  

Related Articles

Post a comment