चौथी बार निर्विरोध जदयु अध्यक्ष बने मनोज कुशवाहा. चुनाव प्रभारी अरुण चौधरी ने दिया प्रमाण पत्र . आठ उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में . चौथी बार बने अध्यक्ष
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Feb-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला अन्तर्गत बरारी प्रखंड के श्रीगाँधी स्मृति भवन गुरुबाजार के बैठक प्रशाल मे प्रखंड जदयु अध्यक्ष पद का निर्वाचन कार्य प्रखंड चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं चुनाव प्रेक्षक राजा राम महतो के संयोजन में काफी जद्दोजहद के बाद शांति पूर्ण वातवरण में निर्विरोध निर्वाचन कर प्रमाण पत्र देकर सम्पन्न हुआ . चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि प्रदेश जदयु चुनाव कार्यालय के निदेश पर शुक्रवार को श्रीगाँधी स्मृति भवन के प्रांगण में दिन के ग्यारह बजे से प्रखंड के क्रियाशील सदस्यों से खचाखच भरे हॉल में प्रखंड जदयु अध्यक्ष पद हेतु नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई . दिन के बारह बजे तक अध्यक्ष पद पर नामांकन लिया गया जिसमें गुणसागर पासवान , अरविंद कुमार , मनोज कुशवाहा , सुशील चौधरी , अमरेन्द्र कुमार अमर , कैलाश मंडल , गुडडू चौधरी ने अपने नाम का पर्चा अध्यक्ष हेतु भरा . चुनाव प्रभारी ने सभी का पर्चा की जाँच कर सही पाया . चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व उन्होंने सभी प्रत्याशी से वोटिंग पर चर्चा की जिसमें . अध्यक्ष पद के सभी सातों प्रत्याशी ने आपसी सहमति हेतु समय मांग की जिसमें दोपहर दो बजे तक का समय चुनाव कराने का दिया गया . प्रत्याशी गुणसागर पासवान , अरविंद कुमार , सुशील चौधरी , गुड्डु चौधरी , अमरेन्द्र कुमार पाँच प्रत्याशी ने मनोज कुशवाहा के समर्थन में अपना नाम वापस लिया . अब चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी मनोज व कैलाश रह गये . चुनाव प्रभारी ने चुनाव करने की घोषणा शुरू की तभी अचानक कैलाश मंडल सक रैली ने चुनाव प्रेक्षक के समक्ष मनोज कुशवाहा के पक्ष में अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी . पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट एवं नीतीश कुमार उमेश कुशवाहा जिन्दा बाद के नारों से गूंज उठा . चुनाव प्रभारी ने सभी प्रत्याशी से हस्ताक्षरित कराते हुए उपस्थित क्रियाशील सदस्यों के बीच प्रखंड जदयु अध्यक्ष पद पर मनोज कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की . चुनाव प्रभारी व प्रेक्षक ने प्रखंड अध्यक्ष मनोज को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया . चुनाव प्रभारी ने प्रखंड जदयु के क्रियाशील सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने धैर्य एवं शालीनता का परिचय हेतु शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया . चौथी बार प्रखंड जदयु अध्यक्ष बने मनोज ने जदयु परिवार एवं कार्यकर्ताओं एवं शुभचितंक का सहयोग एवं सहानुभूति के लिए आभार जताया . कहा कि कार्यकर्ता के बिना कोई भी पद अधूरा है उनकी भावनाओं का हमेशा ख्याल रहेगा . उन्होंने प्रस्तावक उमेश मेहता की भी सराहना की . चुनाव प्रभारी व प्रेक्षक द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर साधुवाद दिया . मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी , प्रियंका गुप्ता , मो ० बाबर , उपेन्द्र ठाकुर , चन्द्रमोहन सिंह , जयप्रकाश सिंह , शंकर मंडल , हेमंत कुमार , मिथलेश कुमार , ललिता यादव , दीपक सिंह , अमीत चौधरी , डॉ नेजाबुल हक , सिकन्दर मंडल , सुबोद व्यास , संजय चौधरी सहित जदयु कार्यकर्ता मौजूद रहे .


Post a comment