MLC चुनाव के लिए जदयू - भाजपा ने जारी किया उम्मीदवार की सूची, निशांत बने उम्मीदवार तो पवन सिंह को भी मिली सौगात

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना के सियासी गलियारे से हैं जहां भाजपा और जदयू ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने भोजपुरी नायक और गायक पवन सिंह को भी बड़ी सौगात दी है। पार्टी ने उन्हें एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने संजय मयूख को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है जबकि अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को भी उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं दूसरी तरफ जदयू ने भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। जदयू ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को भी एमएलसी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी ने भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। निशांत कुमार को बिना किसी सदन के सदस्य बने ही बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया। नियम के अनुसार उन्हें 6 महीने के अंदर किसी भी सदन की सदस्यता लेनी होगी।


बता दें कि बिहार विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव होना है, जिसमें एक सीट पर उपचुनाव भी शामिल है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। यदि जरूरत पड़ी तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा और जदयू ने चार चार सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है जबकि माना जा रहा है कि एक सीट उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को दी जाएगी जबकि एक सीट के बारे में अभी क्लियर नहीं किया गया है।

  

Related Articles

Post a comment