

मुंगेर : हार्ट अटैक से बुजुर्ग कांवरिया की हुई मौत।
- by Raushan Pratyek Media
- 13-Aug-2023
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवरिया पथ धोबई के पास की है।जहां शनिवार देर शाम हार्ट अटैक से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग कांवरिया की मौत हो गई।मृतक कांवरिया की पहचान पूर्वी चम्पारण जिले के मधुबन मोतिहारी के रहने वाले श्री प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्री प्रसाद अपने साथी के साथ सुल्तानगंज से जल भर कर पूजा करने के लिए देवघर जा रहे थे।इसी दौरान कच्ची कांवरिया पथ धोबई के पास चलते चलते गिर गए।वही पास लगे कांवरिया चिकित्सा शिविर में प्राथमिक उपचार किया गया।वहाँ सही नही होने पर आनन-फानन में उनके साथी इलाज के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉ फारूक ने जांचों प्रांत उस कांवरिया को मृत घोषित कर दिया।इधर घटना की जानकारी उनके परिजन को मिलते ही वो देर रात पहुंच कर शव को अपने घर ले गये।

Post a comment