मुंगेर : हीरो राजन कुमार कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड - 2023 से राजधानी दिल्ली में किया गया सम्मानित। 

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।


हीरो राजन कुमार को  राजधानी दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय विश्व युवा केंद्र में भव्य समारोह में  दुबई से भारत आए शाहजादा शिद्दीकी ने सर्टिफिकेट देकर गेस्ट ऑफ ऑनर पुरस्कार से नवाजा।


हीरो राजन कुमार को 27 जुलाई को राजधानी दिल्ली के  इंटरनेशनल विश्व यूथ सेंटर में हुए भव्य समारोह में कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्ड - 2023" से नवाजा गया। दुबई से भारत आए शाहजादा सिद्दीकी ने सर्टिफिकेट देकर उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया।एपीजे कलाम साहब के नाम का पुरुस्कार हासिल करने के लिए वह विशेष रूप से मुंगेर से दिल्ली गए थे।इस अवार्ड समारोह में भी उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह नजर आया और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले हो गए।


चार्ली चैपलिन 2 के रूप में 5 हजार से अधिक लाइव शोज कर चुके और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुके राजन कुमार अपने लिए इस अवार्ड को बड़ी उपलब्धि मानते हैं।उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करना मेरे लिए बड़ी बात है जिन्हें मैं शुरू से अपना आइडल मानता रहा हूँ, महान कलाम साहब,उनके नाम का पुरुस्कार पाना मेरे लिए गौरव का यादगार क्षण रहा।इस शो के ऑर्गनाइजर मुन्ना कुमार का मैं दिल से आभारी हूँ।


उल्लेखनीय है कि हीरो राजन कुमार हिट हिंदी फिल्म नमस्ते बिहार को देश के कई हिस्सों से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देने का तांता लग गया है।


राजन कुमार ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम साहेब हिंदुस्तान के एक ऐसे राष्ट्रपति थे जो बतौर मिसाइल मैन सारी दुनिया में जाने गए। उनके नाम का अवार्ड पाना मेरे लिए बेहद अत्यंत गौरव का लम्हा रहा।


उल्लेखनीय है कि राजन कुमार स्वच्छता अभियान 2023 मुंगेर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह भारत के पहले एन्टी कोरोना अम्बेसडर भी रहे हैं।कोविड पीरियड में हीरो राजन कुमार ने अपने जीवन की परवाह किए बिना हजारों लोगों की सहायता कर के लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड 2023 के लिए राजन कुमार का नॉमिनेशन "ट्री मैन" राजेश सुमन के द्वारा हुआ था।वह उनका शुक्रिया भी अदा करते हैं।


इस पुरुस्कार के लिए राजन कुमार को पद्मश्री बिमल जैन, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ पवन अग्रवाल सहित दुनिया भर में फैले उनके फैन्स शुभकामनाएं दे रहे हैं।उनके गृह जिला मुंगेर में भी एक उत्साह का माहौल है लोग उन्हें फोन के माध्यम से मैसेज के माध्यम और सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment