मुंगेर : विधायक राजीव कुमार सिंह ने इंटर स्तरीय विद्यालय रामानंद एवं परसीराम के प्रबंध समिति की बैठक का किया आयोजन।

मुंगेर/बिहार।


विश्वमोहन कुमार विधान।




असरगंज नगर पंचायत की रहमतपुर गांव रामानंद एवं परसी राम इंटर स्तरीय विद्यालय  जलालाबाद में प्रबंध समिति की बैठक विधायक राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार जायसवाल मुख्य रूप से मौजूद थे।बैठक में विद्यालय के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर विधायक द्वारा रहमतपुर के विनोद कुमार सिंह को प्रबंध समिति के शिक्षा प्रेमी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।बैठक में प्राचार्य निरंजन मिश्रा ने प्रबंध समिति के खाता संचालन,विद्यालय के उत्तर दिशा में चहारदीवारी का निर्माण, क्लास रूम में अतिरिक्त पंखा  लगाने,किवाड़ एवं खिड़की की मरम्मत,डेक्स बेंच की कमी, फर्स एवं जर्जर छत की ढलाई, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय 

को सुसज्जित करने का मामला रखा।साथ ही पूर्व पंचायत समिति सदस्य गौरव मोदी ने विद्यालय के खेल मैदान की समसया  से अवगत कराया।विधायक श्री सिंह ने विद्यालय के सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।साथ ही खेल मैदान में स्टेडियम बनाने में आ रहे  समस्या को दूर करने की बात कही।

  

Related Articles

Post a comment