

मुंगेर : रितेश कुमार को युवा जनता दल यूनाइटेड का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Sep-2023
- Views
मुंगेर/बिहार।
विश्वमोहन कुमार विधान।
तारापुर विधान सभा क्षेत्र के रितेश कुमार उर्फ रितेश कुशवाहा को संगठन को संगठित कर मजबूती के साथ चलाने को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने दिया गया नया जिम्मेदारी।शिक्षा जगत से राजनीतिक सफर करते हुए वर्ष-2005 वर्ष से टी.एन.बी.कॉलेज भागलपुर में छात्र प्रकोष्ठ में कार्य किये,पुनःफिर तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर में छात्र समागम में कार्य करते हुए,पुनः फिर युवा प्रकोष्ठ में प्रखंड स्तर से विभिन्न पद पर संगठन के प्रति कार्य करते हुए,आज शीर्ष नेतृत्व करने के लिए बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली एवं शिक्षाजगत में भी उच्च संस्थान से उच्च डिग्री में (स्वर्णपदक) प्राप्त किये एवं शिक्षाजगत में कई संस्थान भी खोले हैं,एवं कई एनजीओ के साथ समाजसेवी के रुप में एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हुये राजनीतिक सफर तय किया।
रितेश कुमार को प्रदेश महासचिव से संगठन में पदोन्नति करते हुये युवा जनता दल यूनाइटेड का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।इसके लिए रितेश कुमार ने बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार,बिहार सरकार के माननीय मंत्री महोदय जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद माननीय श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह,जदयू के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा,युवा जदयू के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष माननीय नीतीश पटेल,तारापुर विधानसभा क्षेत्र विधायक माननीय श्री राजीव कुमार सिंह,बिहार विधान पार्षद सदस्य श्री विजय कुमार सिंह,इन सभी के स्नेह,प्यार एवं कुशल नेतृत्व के दायित्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुंगेर जद यू के जिलाध्यक्ष श्री नचिकेता मंडल,अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष मिथिलेश मंडल,बिहार प्रदेश सचिव सौरव निधि,बिहार प्रदेश सचिव संतोष सहनी,जदयू नेता जद यू प्रवक्ता शिशुपाल भारती एवं सभी साथियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
वहीं असरगंज जद यू प्रखंड अध्यक्ष श्री कृष्णनंद सिंह उर्फ दारा सिंह,युवा जद यू प्रखंड अध्यक्ष श्री शिव शक्ति सिंह,प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,नरसिंह प्रसाद सिंह,दिवाकर सिंह,पंकज कुमार,धर्मेंद्र सिंह,आलोक कुमार,बहादुर सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,मनोरंजन सिंह,सत्यम कुमार ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

Post a comment