मुंगेर : असरगंज हाथीनाथ मंदिर का ग्यारह दिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न।



मुंगेर/बिहार।

विश्वमोहन कुमार विधान।

असरगंज मुख्य बाजार में चर्चित जय बाबा हाथीनाथ मंदिर का 206 वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया।इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित ग्यारह दिवसीय दुर्गा सप्तसती का पाठ व हवन से वातावरण भक्तिमय हो गया।पाठ व यज्ञ का संचालन कर रहे पंडित धनेश्वर झा ने कहा कि पूरे ग्यारह दिन तक असरगंज बाजार सहित आस पास का माहौल भक्तिमय बना रहा।तीन बजे सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं का आना लगा रहा।वहीं श्रद्धा व भक्ति से ओत प्रोत लोगों ने पूरे अनुष्ठान के दौरान लहसून,प्याज को वर्जित रखा।समापन के मौके पर 101 ब्राह्मणों केा भोजन करा दक्षिणा के साथ अनुष्ठान को पूरा किया। मंदिर के व्यवस्थापक अरविंद मोदी ने बताया कि मंदिर को लेकर दूर दराज के लोगों की आस्था बनी हुई है।माना जाता है कि यहां आने वाले लोगों की मन्नते पूरी होती है।कार्यक्रम को सफल बनाने में हाथी नाथ मंदिर के संचालक शिव शंकर मोदी, विजय मोदी,उमाशंकर मोदी, अरविंद मोदी,पवन राय,विष्णु देव लहरी,निरंजन राज,कुंदन कुमार मोदी,मंटू दास,आचार्य धनेश्वर झा,आमोद झा,शंभू झा, असरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद इंजीनियर लुसी कुमारी, असरगंज ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश कुमार,पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल वैध,पूर्व मुखिया ज्योति वैध,पूर्व प्राचार्य वासदेव साह,महेन्द्र मंडल,डा. महेेश साह,सुरेेेश साह,असरगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव लाल बहादूर साह,संजय नायक,चंदन पूर्वे,मकवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण यादव,सुभाष साह,अमरकांत पंजियारा, पप्पू सिंह,पूर्व मुखिया प्रो.दिलीप रंजन,नीतू रंजन,असरगंज नगर पंचायत के भाजपा अध्यक्ष पंकज कुमार दास,शंभू मंडल,विजय पंजियारा,सुरेश मांझी उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment