नशा मुक्त कोशी अभियान को मिल रही है सफलता, नशे के कारोबार पर करारी चोट:- DIG डॉ कुमार आशीष

सहरसा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे बिहार में नशा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला में चलाये जा रहे नशा मुक्त कोशी अभियान को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आमलोगों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) डॉ कुमार आशीष के द्वारा इस अभियान के तहत जारी किये गये हेल्पलाईन नं 9060384865 पर आम जनता बढ़-चढ़कर सूचना दे रहे हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नं एवं उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है।

इस हेल्पलाईन से प्राप्त सूचना पर सीधे पुलिस सहरसा उप-महानिरीक्षक डॉ कुमार आशीष के अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है। इस अभियान के तहत विगत सप्ताह 6 जून से 12 जून तक कुल 877.095 लीटर अवैध शराब, गाँजा-1733.660 किलोग्राम, स्मैक-71.9 ग्राम, कोडिनयुक्त कफ सिरफ- 65.1 लीटर, नशीला इंजेक्शन-320 एमएल, भारतीय मुद्रा-4,98,200/- रूपया, मोटरसाइकिल-11. तिपहिया-02, चार पहिया वाहन-01 एवं मोबाइल-03 बरामद किया गया है। अवैध शराब के मामले में 46 एवं सूखा नशा के मामले में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा इनलोगों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान के प्रारम्भ होने (फरवरी-2026) से अबतक कुल 43.972.75 लीटर अवैध शराब, अवैध कफ सीरफ 1805.22 लीटर, गाँजा-3940.785 किलोग्राम, स्मैक-3734.47 ग्राम, नशीला इंजेक्शन- 3256 एमएल, नशीला टैबलेट-120 अद्द, भारतीय मुद्रा-6.85.814/- रूपया, नेपाली मुद्रा-27570/- रूपया बरामद किया गया है। इस मामले में कुल 1223 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही सहरसा कोसी क्षेत्र के DIG डॉ कुमार आशीष ने आमजनों से अपील की कि नशा मुक्त कोशी अभियान के तहत जारी हेल्पलाईन नं-9060384865 पर नशा से संबंधित सूचना कॉल, मैसेज एवं व्हाट्स एप के माध्यम से दें। उक्त जानकारी / सूचना में अवैध नशा कारोबारी का नाम, पता, अवैध करोबार करने का स्थान यदि संभव हो तो फोटो, वीडियो भी दे सकते हैं। आपका मोबाइल नं एवं पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी। जिनकी सूचना पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्हें पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा यथोचित रूप से पुरस्कृत किया जायेगा।

  

Related Articles

Post a comment