

समस्तीपुर बीजेपी के उत्तरी से नीलम सहनी और दक्षिणी से शशिधर झा बनाये गए जिलाध्यक्ष
- by Raushan Pratyek Media
- 07-Jan-2025
- Views
समस्तीपुर : विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी भी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के दृष्टिकोण से दोनों लोकसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल समस्तीपुर पहुंचे, जहां हरपुर एलौथ स्थित पार्टी कार्यालय में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष की घोषणा की। इस बार शीर्ष नेतृत्व ने समस्तीपुर जिले में लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से दो जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। समस्तीपुर लोकसभा में पड़ने वाले चार विधानसभा समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर और हसनपुर को उत्तरी क्षेत्र में बांटा है। उत्तरी क्षेत्र से पहली महिला जिलाध्यक्ष के रूप में नीलम सहनी को मनोनीत किया गया है। वहीं उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पांच विधानसभा उजियारपुर, विभूतिपुर, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर और मोरवा को दक्षिणी क्षेत्र में बांटा है। दक्षिणी क्षेत्र से शशिधर झा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पहली बार समस्तीपुर को संगठन के स्वरूप में दो जिले के रूप में बांटा गया है। इन दोनों नवमनोनित जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी समस्तीपुर जिले में दस के दस विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगी।

Post a comment