दुबारा होगी NEET की परीक्षा, NTA ने कहा 'रद्द और अब परीक्षार्थियों से नहीं ली जाएगी...'
- by Manjesh Kumar
- 12-May-2026
- Views
नई दिल्ली: मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों ने अभी 3 मई को ही NEET की परीक्षा दी थी और अब मंगलवार को इसे NTA ने रद्द कर दिया। अब NTA परीक्षा की अगली तारीख की जल्द ही घोषणा करेगी। NTA ने मामले में बताया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की खबर के बाद केंद्र सरकार के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब इस मामले की CBI जांच की अनुशंसा की गई है जिसे केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद शुरू की जाएगी। इससे पहले SOG ने जयपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह पेपर लीक का मास्टरमाइंड है।
छपने से पहले लीक हुए प्रश्न
एक जानकारी के अनुसार NEET के पेपर छपने से पहले ही सवाल लीक गैंग के पास पहुंच गए थे। इसमें से बायलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल थे। पेपर लीक का तार जयपुर से जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि पेपर लीक गैंग के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पेपर लीक से पहले ही सवाल माफियाओं के पास पहुंच गया था जिसे उन्होंने अन्य सवालों के साथ मिला कर क्वेश्चन बैंक तैयार किया था। इन माफियाओं से संपर्क करने वाले छात्रों को वह क्वेश्चन बैंक दिया गया था जिसमें से बायलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल परीक्षा में मैच हो गए। यह क्वेश्चन बैंक खरीदने वाले कई छात्रों से जांच एजेंसी ने पूछताछ की और अब पूरी छानबीन में जुटी हुई है।
दुबारा होगी परीक्षा
प्रश्नपत्र लीक की वजह से NTA ने परीक्षा रद्द कर दी है। इसके साथ ही NTA ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद पूरे मामले की जांच CBI करेगी। वहीं अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस वापस कर दी जाएगी जबकि अब दुबारा रजिस्ट्रेशन भी नहीं करना पड़ेगा। नई तारीख जारी करने के बाद NTA सभी अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड फिर से जारी करेगा और एक बार फिर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दुबारा होगी परीक्षा
NEET परीक्षा रद्द किये जाने को लेकर NTA ने कहा कि इस मामले से जुड़ी कुछ जांचों को केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था ताकि परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। जांच एजेंसियों ने पूरी जांच के बाद यह तय किया कि परीक्षा दुबारा आयोजित की जानी चाहिए, जिसके बाद केंद्र सरकार के फैसले पर अब NTA ने परीक्षा रद्द कर दुबारा आयोजित करने की घोषणा की है।


Post a comment