चार साल से निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने की शिकायत, मिला आश्वासन
- by Manjesh Kumar
- 26-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: जिला के छपरा चौक से तीन किलोमीटर दूर नरमा गांव में हथौड़ी जाने वाली सड़क पथ का नाम सहिला बल्ली से नरमा में तीन साल से निर्माणाधीन पुल जिसके निर्माण की अंतिम तिथि 2025 ही थी। इस पुल का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। अब इसे लेकर छात्र राजद के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने शिकायत संबंधित अधिकारियों के पास की। इस मामले अब तक कोई समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन की धमकी देते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय में इसकी शिकायत राज्यस्तरीय सहयोग पोर्टल पर की। उसके बाद पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक से इसकी जांच कराई।
कार्यपालक अभियंता ने ग्रामीण कार्य विभाग से रिपोर्ट लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय को प्रतिवेदित किया कि 31 मार्च 2027 तक पुल निर्माण कार्य कर लिया जाएगा। शिकायतकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर अगले सप्ताह निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो हमलोग इसके लिए आंदोलन को विवश हो जाएंगे निर्माणाधीन पुल के नजदीक ही ग्रामीणों के साथ। इस आश्वाशन के उपरांत ग्रामीणों में काफी उत्साह है। हर्ष उल्लास मनाने वाले में लोजपा नेता सह पंचायत समिति अनिल झा, अविनाश झा, अरुण पासवान, रामजीवन राय, मुन्ना राय, रामदेव राय, पैक्स अध्यक्ष नानटुन सिंह, मुखिया मनीष शाही, राजमंगल सहनी, रामसभित पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment