

एनडीए के साथ मिलकर नीतीश ने बनाई सरकार कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इज़हार
- by Raushan Pratyek Media
- 28-Jan-2024
- Views
एनडीए के साथ मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
जनता दल (यु) महानगर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के पुनः एनडीए में वापस आने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस विकास की सोच के साथ नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए गठबंधन का हाथ पकड़ा था। उन सपनों को साकार करने के लिए पुनः एनडीए में शामिल हुए। महानगर कमिटि के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

Post a comment