राष्ट्रीय खेल दिवस पर पनोरमा के सीएमडी संजीव मिश्रा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित


राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर पूर्णियां में मेजर ध्यानचंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले में विभिन्न खेल के विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा को मेजर ध्यानचंद पूर्णियां खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिले के नामचीन खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर पुरस्कृत किया।

बिहार महिला क्रिकेट टीम की पूर्व मैनेजर स्वाति वैश्यंत्री, बिहार अंडर 16 आयु वर्ग पूर्व चयन समिति सदस्य व ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन सह क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा, संस्थापक सदस्य व स्टेट पैनल अंपायर ग्रेट (ए) मो नैयर अली, पूर्व खिलाड़ी मो मंजर मोहशिम , पूर्व खिलाड़ी सैदय जब्बार हुसैन, अजय कुमार सिन्हा , क्लब अध्यक्ष प्रमोद पंसारी एवं युवा खिलाड़ियों ने सम्मानित किया। बिहार अंडर 16 आयु वर्ग चयन समिति पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन और क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने पूणिया परिक्षेत्र के विभिन्न खेलों के क्षेत्र में क्रांति ला दिया है। पूर्णियां परिक्षेत्र के साथ - साथ बिहार के अन्य जिलों के सैकड़ों  खिलाड़ियों को भी विभिन्न खेलों का लाभ मिल रहा है। बैडमिंटन, बास्केटबॉल , वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज,  क्रिकेट एवं फुटबॉल के खिलाड़ियों को हर वर्ष पनोरमा स्पोर्ट्स का इंतजार रहता है। सबसे बड़ी बात यह है कि हर क्षेत्र के लिए विभिन्न खेलों का बेहतरीन प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है। विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी भी प्रदान किया जाता है। यह अपने आप में काबिले तारीफ है। युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बिहार सरकार के कला संस्कृति, युवा एवं खेल विभाग एवं विभिन्न खेलों के खेल कैलेंडर के पूर्व विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का जो बेहतरीन मौका देते हैं। इसे खिलाड़ियों का उत्साह दुगुना हो जाता है खिलाड़ियों की उत्सुकता देखने लायक होती है। पूणिया परिक्षेत्र में बेहतरीन खेल का माहौल देखते ही बनता है।

  

Related Articles

Post a comment