महिलाओं को 'देवी' बना दिया लेकिन नहीं दी इज्जत, महिला आरक्षण विधेयक पर पप्पू यादव बरसे...
- by Pratyek Media
- 20-Apr-2026
- Views
पूर्णिया: महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सांसद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब 2014 और 2019 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार थी उस समय महिला आरक्षण बिल पास क्यों नहीं कराया गया 2023 में यह विधेयक लेकर क्यों आए। आपकी मंशा ही नहीं थी कि महिला आरक्षण बिल पास हो। बीजेपी दलित ओबीसी पिछड़ा विरोधी है।
सांसद ने कहा कि यह केंद्र सरकार को पता था कि लोकसभा में बहुमत नहीं मिलने के कारण महिला आरक्षण बिल गिर जाएगा। उन्होंने कहा कि 2023 में ही महिला आरक्षण बिल राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनकर तैयार हो चुका है फिर इसकी नौबत क्यों आई उसे लागू करने में देरी क्यों की गई। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि 75 फीसदी नेता पोर्न देखते हैं। मोबाइल की जांच कर लें। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण बिल के आर में हिडेन एजेंडा चलाना चाह रही थी जिसे राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने विपक्ष के साथ नकार दिया।
पप्पू यादव ने कहा कि भारत में महिलाओं को देवी तो बना दिया गया लेकिन महिलाओं की इज्जत नहीं हुई। लोकसभा और विधानसभा में महिला अधिकारों की बात करना हंसी की बात है। सांसद ने कहा कि गांव की दलित अत्यंत पिछड़ी महिला को प्रतिनिधित्व मिले।


Post a comment